फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरगद के पेड़ से लटक कर अधेड़ ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के भरखरा गांव के जयनगर में 47 वर्षीय अधेड़ ने रविवार सुबह बरगद के पेड़ के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। वही परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जयनगर निवासी शोकहरण यादव (47) पुत्र रामदेव यादव का शव रविवार की सुबह बरगद के पेड़ से लटका मिला। परिजनों के अनुसार वो मनोरोगी था। वह बाहर नौकरी करता था। बीच में जब तबीयत खराब हो जाती थी तो वह घर आ आता था। इलाज होने के बाद ठीक होता था तो अपनी नौकरी पर चला जाता था। इधर छह महीने से वह घर पर ही रह रहा था और उसका इलाज भी चल रहा था। रविवार को भोर में घर के लोगों से बिना कुछ बताए वह बाहर निकला। सुबह जब गांव के लोग उस तरफ गए तो बरगद के पेड़ पर उसका लटकता शव देखकर घरवालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन समेत गांव के लोग वहां पहुंच गए। परिजनों को विश्वास में लेकर गांव के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को उतारा और अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में उसकी पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें