कल्याण सेवा संस्थान बलिया के तत्वावधान में बुधवार को क्षेत्र के कई विद्यालयों में पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर एसजी पब्लिक स्कूल पर प्रबंधक अन्नपूर्णानंद तिवारी ने दर्जनों पौधे लगाए।
इसके बाद संस्था के संयोजक दीपक कुमार गुप्ता अपने टीम के साथ भ्रमण कर विनय शिक्षण संस्थान, गोल्डेन पब्लिक स्कूल, विवेकानंद स्कूल, एडी एकेडमी आदि स्कूलों में जाकर पौधरोपण किया। इस दौरान राजा दूबे, निर्मल कुमार, सविता जायसवाल, निशा, दिव्यांश, प्रसंग, वैभव, राहुल, पवन, रवि, कमलेशर प्रसाद आदि मौजूद रहे।