फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिताओं से चयनित होंगे मेधावी छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। परिषदीय विद्यालयों में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में टॉप-10 बच्चों का ब्लॉक स्तर पर चयन होगा और मेधावी छात्र- छात्राओं को मॉडल निर्माण के लिए एक-एक हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। जिले के 17 ब्लॉकों में क्विज प्रतियोगिता कराई जाएगी हैं। इनमें चयनित बच्चों को मॉडल तैयार करने के लिए एक हजार रुपये धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में भेजी जाएगी। इससे सामग्री खरीदी जाएगी और तैयार मॉडलों की प्रदर्शनी जनवरी में प्रदर्शित की जाएगी। सभी ब्लॉकों के उत्कृष्ट मॉडलों में से श्रेष्ठ 10 का चयन जिला स्तरीय समिति करेगी। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अजीत पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिताएं कराने के लिए सभी ब्लॉकों के बीईओ को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शासन से मुहैया कराई गई धनराशि से प्रत्येक ब्लॉक को 10-10 हजार रुपये उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें