फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क नाली आदि को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के रामपुर चौहान बस्ती में सड़क, नाली सहित अन्य बुनियादी सुविधा न होने पर आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार को पैदल मार्च कर तहसील मुख्यालय पहुंच कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन मांग किया कि गांव के चौहान बस्ती में सड़क-नाली के अभाव में ग्रामीणों को नारकीय जीवन जीने को विवश होना पड़ रहा है। 30 सितम्बर को खंड विकास अधिकारी रसड़ा के यहां पत्रक देकर परेशानियों से अवगत कराया गया था लेकिन अब तक कोई अधिकारी व कर्मचारी जांच करने गांव नहीं पहुंचा जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि समस्याओं का समाधान तत्काल नही किया गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर मुकेश चौहान, चंदन चौहान, तेज बहादुर, सत्य प्रकाश, बबलू चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें