फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में अतिक्रमण कर हो रहे निर्माण को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर पंचायत वार्ड नंबर तीन के निवासियों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप सार्वजनिक गली में अतिक्रमण कर अवैध निर्माण करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन निवासी प्रकाश जायसवाल ने बताया कि उनके घर के पास 80 वर्ष पुराना करीब साढ़े तीन फुट चौड़ी गली है। गली से सटकर एक महिला ने अपना मकान बनवाना शुरू कर दिया है। आरोप है कि महिला द्वारा अपने निर्माणाधीन मकान का एक पिलर सार्वजनिक गली में डालकर निर्माण कराया जा रहा है। एसडीएम दीपशिखा सिंह ने इस मामले में जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन पर दुर्गा प्रसाद मधु, संतोष कुमार, संदीप बरनवाल, सुधीर, अशोक कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें