सिकंदरपुर। चौकी प्रांगण में रविवार को सिकंदरपुर विधानसभा भाजपा के चारो मंडल के मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ चौकी प्रभारी अमरजीत यादव को ज्ञापन सौंपा। भाजपा के जिला महामंत्री प्रयाग चौहान ने कहा कि पुलिस व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है जिसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छोटा मामला हो या बड़ा मामला पुलिस हर मामले को पैसों के सहारे डील करने में जुटी हुई है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस जल्द से जल्द अपने रवैए में सुधार नहीं लाती है तो पूरे विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस चौकी सिकंदरपुर का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर शोभन राजभर, गणेश प्रसाद सोनी, अजय सिंह, प्रमोद गुप्ता, जितेंद्र सोनी, उमाशंकर राजभर, रामनाथ यादव, विनोद शंकर गुप्ता, रमेश गुप्ता, मुमताज, अजय वर्मा, बिहारी, बजरंगी चौहान, अमित गुप्ता, मंटन कुमार, सुदीप आर्य परशुराम आदि रहे।