फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। नगरा विकास खंड के ग्राम पंचायत बरौली ग्रामीणों ने मौजा चिउटापुर में कुछ लोगों द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। गांव के लालू यादव ने मुख्यमंत्री, मंडल आयुक्त आजमगढ़ व जिलाधिकारी से शिकायत की है। चिउटापुर निवासी लालू यादव ने अपने शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि सरकारी अभिलेख में खाद गड्ढा व पशुचिकित्सालय के नाम से दर्ज भूमि पर गांव के कुछ लोग निजी भूमि मानकर अवैध कब्जा कर रहे हैं। अगर समय रहते प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो शांति भंग होने की संभावना बढ़ रही है। हालांकि इस मामले में बेल्थरारोड तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने कुछ दिनों पूर्व राजस्व निरीक्षक को सार्वजनिक भूमि का सीमांकन कर कार्रवाई करने का आदेश दिया था। लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण स्थिति ज्यों कि त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें