फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति को संबोधित ज्ञापन रजिस्टार को सौंपा

विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति को संबोधित ज्ञापन रजिस्टार को सौंपते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिष? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में बृहस्पतिवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन रजिस्टार को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि हम राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के व्यापाक संदर्भ में शैक्षिक परिवार की अवधारण पर दृढ़ विश्वास रखकर दलगत राजनीति से अलग रहकर संस्कारित छात्रशक्ति का निर्माण कर देश समाज में होने वाले सकारात्मक परिवर्तनों में अपनी भूमिका पूर्ण कर रही है। ज्ञापन में कहा है कि विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में भारी त्रुटिया है और इसे विलंब से जारी किया गया है। इसके चलते छात्र और अभिभावकों को शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
कला संकाय एवं समाजिक विज्ञान के कुछ विषयों का प्रायोगिक कराया जा रहा है। इसका स्व वित्तपोषित महाविद्यालय एवं निजी महाविद्यालय द्वारा शुल्क फायदा उठाया जा रहा है। शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय नगवा में बड़ी संख्या में ग्रामीणांचल की छात्राएं अध्ययन करती हैं। लेकिन एक भी महिला शिक्षिका एवं महिला कर्मचारी न होने के कारण छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन सौंपने वालों में शिवम पांडेय, सौरभ सिंह रानू, शिवाजी, ओमप्रकाश यादव, अंश, अमन, हिमांशु सिंह, राजदीप, तेजप्रताप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें