फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मृत व्यापारी को न्याय दिलाने की मांग को सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

विज्ञापन
मृत व्यापारी नंदलाल गुप्ता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते संयुक्त - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। संयुक्त व्यापार मंडल पदाधिकारियों और सदस्यों ने मृत व्यापारी नंदलाल गुप्ता को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

इसके पूर्व जनपद के व्यापारियों ने नगर के टाउन हाल बापू भवन से जुलूस निकालकर कासिम बाजार, चौक, रेलवे स्टेशन, चित्तू पांडेय चौराहा, रोडवेज, कचहरी, टीडी कॉलेज चौराहा होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। इस दौरान व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल ने मृत व्यापारी नंदलाल गुप्ता के मामले में अब तक जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी जिलाधिकारी से प्राप्त किया।
ज्ञापन में उल्लेख किया कि स्व. नंदलाल गुप्ता आत्महत्या प्रकरण में दर्ज एफआईआर के सभी आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। नंदलाल गुप्ता की पत्नी को सरकारी नौकरी के साथ शासन की ओर से 50 लाख रुपये दिए जाए। मृत व्यापारी की ओर से आरोपियों के नाम से किए गए मकान की रजिस्ट्री को पत्नी के नाम से वापस किया जाए। जनपद में सूदखोरों के चंगुल में फंसे व्यापारियों को निजात दिलाई जाए। चेताया कि यदि हमलोगों की मांगें तत्काल पूरी नहीं की गई तो व्यापारी समाज दुकान बंद करके आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में अरविंद गांधी, प्रदीप वर्मा एडवोकेट, मंजय सिंह,सुनील परख, राहुल गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, घनश्याम दास जौहरी, प्रदीप रस्तोगी, रवि सोनी, धीरज कुमार गुप्ता, प्रदीप रस्तोगी, मनोज गुप्ता, आशीष गुप्ता, गोपालजी गुप्ता, पशुपति गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजकुमार रौनियार, अंकित कुमार गुप्ता, संजय सिंह, अप्पू सिंह, राधेश्याम सिंह, मोहन जी रौनियार, बालेश्वर राय, विक्रांत सिंह, जाकिर हुसैन, रितेश पांडेय, राधेश्याम गुप्ता, तेज नारायण, हरिनारायण गुप्ता, पप्पू जी रौनियार, संजय कुमार गुप्ता, विजय शंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें