फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आज गंगा बहुउद्देशीय सभागार में होगा इन्वेस्टर्स समिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नई औद्योगिक नीति के तहत जनपदीय इंवेस्टर्स समिट का आयोजन अब मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार में किया जाएगा। इसमें सभी उद्यमियों, व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर इसे सफल बनाने की अपील की गई है। इससे पहले जनपदीय इंवेस्टर्स समिट का आयोजन 19 जनवरी को टाउन हाल में किया गया था, लेकिन किसी कारणवश इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन

नई औद्योगिक नीति के तहत विकास को गति देने के लिए पूरे प्रदेश में निवेश के प्रस्ताव लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शासन से जनपद स्तर पर इंवेस्टर्स समिट आयोजित करने के निर्देश मिलने के बाद जनपद में भी इसकी तैयारी की जा रही थी। विभाग के अधिकारी पिछले कई दिनों से इसके लिए जुटे हुए थे। इस का आयोजन मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार में किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग एसके सिंह ने बताया कि अभी तक जनपद में 1771.74 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव 61 उद्यमी दे चुके हैं। इसे और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। पहली बार जनपद में इतने बड़े स्तर पर निवेशकों ने निवेश के प्रस्ताव दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें