बलिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति के तहत कलक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई की। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं। पिछले दिनों सीएमओ आफिस के पास स्टोर में एक्सपायर्ड दवाएं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारी को इसके निस्तारण के लिए निर्देश दिए। पीड़ित महिलाओं की संख्या 17 थी। ज्यादातर मामले भूमि एवं पति-पत्नी विवाद से संबंधित थे। सीएमओ आवास के पास स्थित दवा स्टोर में लाखों की दवाओं के एक्सपायर होने के मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने अफसरों को लापरवाही के लिए जमकर लताड़ा। लापरवाही के लिए जिम्मेदार अफसरों और कर्मचारियों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि बलिया में मरीजों को दी जाने वाली लाखों की सरकारी दवाएं स्वास्थ्य विभाग के अफसरों और कर्मचारियों की लापरवाही से स्टोर में ही बेकार हो गई थीं।