बांसडीह। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगऊर करीब एक महीने से बंद चल रहा है। जिसके चलते आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधा को लेकर काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम के नेतृत्व में लोगों ने चिकित्साधीक्षक का शनिवार को घेराव किया और बंद पड़े सीएचसी को आरम्भ कराने की मांग की।
सत्यम ने कहा कि अगर कोरोना महामारी में भी अस्पताल बंद रहेगा तो ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का कैसे इलाज होगा। अस्पताल बंद रहने से बांसडीह की जनता का एक्स-रे नहीं हो पा रहा है और ना ही एंटी रैबिज इंजेक्शन ही लग पा रहा है। चेताया कि अगर दो दिन के अंदर अस्पताल नहीं खुला तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर राणा सिंह, गोविंद पांडेय, सुमन शेखर पांडेय, नीतीश, धर्मेंद्र सिंह आदि रहे।