फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एमडी ने किया निरीक्षण जेई को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में विद्युत वितरण व्यवस्था बेपटरी होने पर बृहस्पतिवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण खंड के एमडी शंभू कुमार ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय, बिशुनीपुर पावर हाउस का निरीक्षण किया। अधिकारियों व उपभोक्ताओं का फोन न उठाने पर जेई इं. गजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

बिशुनपुर निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि 11 बजे रात को 33 केवी बिशुनीपुर से फाॅल्ट की शिकायत करने पर जेई ने फोन नहीं उठाया। उपभोक्ताओं की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता विनय कुमार समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। उनके फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला।
एमडी के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता ने तत्काल प्रभाव से जेई को निलंबित कर दिया। साथ ही बैरिया अधिशासी अभियंता कार्यालय में अटैच किया है। एमडी शंभू कुमार ने जेई की बैठक ली। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि किसी भी दशा में उपभोक्ताओं का काल का जवाब दिया जाए। किसी तरह की त्रुटि होने पर तत्काल दूर करें। इस मौके पर आजमगढ़ मंडल के मुख्य अभियंता इं. राम बाबू आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें