फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गणित के प्रश्नों ने छात्रों को किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं की प्री-बोर्ड की परीक्षा विद्यालयों पर सीसीटीवी की निगरानी में बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर हुई। परीक्षा में गणित के प्रश्नों को लेकर छात्र कुछ परेशानी में दिखे।
विज्ञापन

शासन ने पहले 14 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश घोषित किया गया था। बाद में संशोधित करते हुए 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया। 15 को आयोजित होने वाली प्रथम पाली हाईस्कूल गणित, गृहविज्ञान और इंटरमीडिएट द्वितीय पाली गणित व जीव विज्ञान की परीक्षा 14 को ही करानी पड़ी। इसकी सूचना प्रधानाचार्यों ने 13 जनवरी को ही व्हाट्सएप ग्रुप व अन्य माध्यमों से छात्र-छात्राओं को दे दी थी। कक्षा 10वीं छात्रा सलोनी राजभर ने बताया कि प्रश्न पत्र में कुछ प्रश्न ऐसे थे जिन्हें हल करने में काफी परेशानी हुई। कक्षा 10वीं के ही विभू स्वराज पांडेय ने बताया कि गणित के प्रश्न कठिन थे। प्री-बोर्ड की परीक्षा के लिए पिछले साल प्रधानाचार्यों ने दुकानों से प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं खरीदी थीं। इस साल व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए यूपी बोर्ड ने अपने स्तर से प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया है। प्रश्नपत्र की सुरक्षा फोर लेयर की है। बोर्ड की ओर से परीक्षा शुरू होने से पूर्व प्रश्नपत्र खोलने पर मनाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें