फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बार के पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर संघ के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा संघ के अध्यक्ष को भेज दिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने अपने त्यागपत्र में आरोप लगाया कि वार्षिक चुनाव के बाद एक भी बैठक नहीं हुई। किसी भी तरह के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श नहीं किए जाने एवं आय-व्यय का हिसाब नहीं देने तथा लेखा जोखा का पैसा अपने व्यक्तिगत खाते में जमा किए जाने से हम सब व्यथित हैं।
अध्यक्ष व सचिव द्वारा मनमानी तरीके से लगभग 70 नए सदस्यों से सदस्यता शुल्क वसूली करके बगैर घोषणा के आवेदन पत्र तैयार कर मूल सदस्यों की सूची एल्डर्स कमेटी को न सौंपकर मनमानी की गई। इन सब कार्यों से क्षुब्ध होकर हम सब सामूहिक त्याग पत्र दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्यागपत्र सौंपने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष भरत सिंह, उपाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह एवं सुनील कुमार सिंह, सुपर संयुक्त सचिव प्रकाशन संतोष कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव प्रशासन अशोक कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पुस्तकालय सरिता सिंह, कार्यकारी सदस्य चंदन कुमार वर्मा, मुकेश चंद्र वर्मा, बृजेश कुमार, मनोज कुमार वर्मा, गुड़िया रानी, सिद्धार्थ तिवारी, प्रमोद कुमार वर्मा शामिल है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें