फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी थाना क्षेत्र के जगदरा में मंगलवार की रात को एक नव विवाहिता ने फंदा लगा लिया। परिजन जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

उधर, मामला संदिग्ध देख इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जगदरा (पूरा दुलार राय) निवासी लक्की सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह की शादी बीते दिसंबर माह में गाजियाबाद के तिलखुआ निवासी रमा सिंह पुत्री अतुल कुमार सिंह के साथ हुईं थी।
लक्की और रमा ने प्रेम विवाह किया था। दंपती गाजियाबाद में ही रहते थे। बीते दिनों लक्की के बाबा की मौत हो गई थी। जिनके श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए लक्की अपनी पत्नी के साथ आया था। सोमवार को बरसी का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया।
विज्ञापन

परिजनों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। रात में भोजन करने के बाद सभी अपने अपने कमरे में सोने चले गए। जबकि लक्की बाहर परिजनों से बातचीत कर रहा था। रात करीब 11:30 पर जब वह कमरे में पहुंचा तो रमा दुपट्टे को फंदा बनाकर पंखे के हुक से लटकी थी।
परिजन रमा को जिला चिकित्सालय ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। परिजनों ने घटना से लड़की के पिता को अवगत करा दिया है। शहर कोतवाल संजय सिंह का कहना है कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें