फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: घरवालों ने शादी का विरोध किया तो फंदे से लटक गया प्रेमी जोड़ा, अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी की जंग

Mon, 17 Feb 2025 08:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia Latest News: बलिया जिले में एक प्रेमी जोड़े ने फंदे से लटककर खुदकुशी का प्रयास किया। दोनों को इलाज के लिए परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी का किया प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक मोहल्ले में रहने वाले युवक व युवती घरवालों द्वारा शादी का विरोध करने से नाराज होकर फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने गंभीर अवस्था में इलाज के लिए दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। चिकित्सक ने इलाज के लिए भर्ती कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


ये है मामला
मनियर कस्बा के एक मोहल्ला निवासी एक युवक का गैर बिरादरी के युवती के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। दोनों के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। एक दूसरे से मिलने पर भी पाबंदी लगा दिए। इससे आहत होकर प्रेमी-प्रेमिका फोन पर एक दूसरे से बात करने के बाद युवक कमरे में फंदे से लटक गया। 

परिवार के सदस्य की नजर पड़ी तो चीख- पुकार मच गई। परिजनों ने उसे फंदे से उतार कर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रेमी के खुदकुशी की खबर मिलते ही प्रेमिका भी कमरे में जाकर फंदे पर लट गई, जिसे उसकी मां ने देख लिया। स्वास्थ्य केंद्र पर दोनों के परिजन आधे घंटे के अंतराल पर लेकर इलाज के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन


इसकी खबर मिलते ही मोहल्ले में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। चिकित्सक की सलाह पर परिजन दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने बताया कि दोनों की हालत खतरे के बाहर है। इस बाबत थाना प्रभारी रत्नेश दुबे ने बताया कि अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें