हल्दी। थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 वर्षीय विवाहिता ने गुस्से में आकर शनिवार को फांसी पर झूल गई, तब तक परिजनों ने देख लिया और रस्सी काटकर उसे जैसे तैसे उतारा गया। विवाहिता के ससुर ने आनन-फानन में उसे शाम करीब साढ़े छह बजे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। जिला अस्पताल से उसे रविवार की शाम को डिस्चार्ज किया गया। अब महिला स्वस्थ बताई जा रही है। उसका पति बाहर नौकरी करता है।इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि थाने पर ऐसी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है, मामले की जानकारी की जा रही है।