फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दूसरे ही दिन विवाहिता ने तोड़ा दम

Thu, 24 Nov 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
रोहतक में सड़क हादसे में मारे गए तीन लोग
विज्ञापन
कहते है कि एक बाबुल के लिए सबसे मुश्किल वक्त अपनी लड़की की डोली को ससुराल विदा करना होता है। लेकिन सोचिए  उस बाबुल के दिल पर क्या गुजरे जिसे बेटी को विदा करने के कुछ ही घंटे बाद उसकी मौत की खबर मिले। ऐसी ही हृदय विदारक घटना बुधवार की देरशाम  मनियर थाना क्षेत्र के रिगवन गांव में हुई।मनियर थाना क्षेत्र के  रिगवन निवासी ईश्वर वर्मा की शादी रेवती थाना क्षेत्र के  तुलसी छपरा निवासी गोविंद वर्मा की पुत्री रेखा के साथ 22 नवंबर मंगलवार को धूमधाम से हुई।
विज्ञापन


23 नवंबर को पिता ने उसे विदा करते समय उसके भावी जीवन के  लिए खुशियों को संजोए  थे। लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि बेटी को विदा करने के 12  घंटे बाद ही बेटी के ससुराल से उसकी अनहोनी विदाई की सूचना भी मिलेगी। ससुराल पक्ष के लोगों की माने तो बुधवार की रात में ही रेखा के पेट में  दर्द होने की शिकायत रही। परिवार के लोग नवविवाहिता को आनन-फानन में 108  नंबर एंबुलेंस से पीएचसी मनियर ले जा रहे थे। इसी बीच उसने रास्ते में ही  दम तोड़ दिया।


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और नायब तहसीलदार  घनश्याम त्रिपाठी ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।  वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।  समाचार लिखे जाने तक ससुराल  पक्ष ने मामले में कोई शिकायत पुलिस से  नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें