रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर नगरा में बंद पड़ी दुकाने।संवाद
रसड़ा। रसड़ा विधानसभा के तीन बार के विधायक रह चुके उमाशंकर सिंह के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इंदरपुर और नगरा में श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है।
पूर्वांचल व्यापार मंडल के आह्वान पर नगरा बाजार के व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इसके बाद शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष निर्भय प्रकाश, रसायन ठाकुर, जयप्रकाश जायसवाल और रितेश यादव समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
उधर, शिक्षण संस्थानों में भी शोकसभा की गई। छात्र-छात्राओं ने मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। जनता इंटर कॉलेज नगरा, नेशनल कॉन्वेंट स्कूल नगरा, वीएलवी ढेंकवारी और नवीन आदर्श इंटर कॉलेज सलेमपुर में शोक सभाएं हुईं। इसके बाद अवकाश घोषित किया गया। शोक में नगरा के पेट्रोल पंप भी बंद रहे। अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा ने शोक सभा आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। रसड़ा नगर पालिका में नपाकर्मियों एवं सभासदों ने शोकसभा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके साथ ही खंड विकास कार्यालय रसड़ा पर प्रधानों एवं कर्मचारियों ने बैठक में शोकसभा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।