फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मूर्ति, चुनरी, शृंगार के सामान से सजे बाजार

विज्ञापन
सोहांव विकास खंड के कोरंटाडीह ​स्थित मां मंगला भवानी मंदिर परिसर में सजने लगी पूजा सामग्री की द
विज्ञापन
बलिया। शारदीय नवरात्र 11 अक्तूबर से शुरू होगा। घरों में साफ-सफाई और पूजा स्थल को सजाने के साथ बाजार से माता की मूर्ति, चुनरी, शृंगार का सामान, कलश और पूजा सामग्री खरीदी जा रही है। शुक्रवार को नवरात्र को लेकर बाजार में रौनक रही।
विज्ञापन

शहर के स्टेशनरोड, शहीद पार्क चौक, सिनेमा रोड, कासिम बाजार आदि बाजारों में पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ लगी रही। नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के साथ नौ दिनों तक माता की पूजा की जाएगी। नौ दिनों के व्रत के लिए कुट्टू और सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, फल, दूध, मखाना और अन्य सामग्री की खरीदारी की जा रही है।
इधर, देवी मंदिरों के रंग-रोगन व बिजली के झालरों से सजाने का कार्य अंतिम चरण में है।नवरात्र में व्यापारियों की अच्छी बिक्री की उम्मीद है। फल व फूल के कारोबार में भी उछाल आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें