फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर दिखी नेताजी की छाप

Sat, 23 Jan 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले के विभिन्न इलाकों में विभिन्न संगठनों और स्कूलों में अंग्रेजी सत्ता को चुनौती देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 119वीं  जयंती धूमधाम से मनाई गई। नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


 नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर उत्तर माध्यमिक विद्यालय जीराबस्ती परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ भाजयुमो के सदस्य विवेक कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित और पुष्पअर्पित कर किया। बच्चों ने टाउनहॉल से पद यात्रा निकाल देश भक्ति का नारा लगाते हुए नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए टाउन हाल पहुंचे। विवेक कुमार अग्रवाल ने कहा कि विश्व में सबसे अधिक युवा शक्ति भारत में है। आचार्य हरेंद्र नाथ मिश्र ने भी विचार व्यक्त किया।


श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कालेज के मनोरंजन हाल में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रसंघ विश्व शांति मिशन मुख्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। छात्र/छात्राओं ने 30 यूनिट ब्लड डोनेट किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व भाजपा विधायक रामइकबाल सिंह और प्राचार्य डॉ. बीके सिंह ने किया। रसड़ा जनसंघर्ष सेनानियों ने भगत सिंह तिराहे के समीप औा देवस्थली विद्यापीठ देवस्थली में प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव ने नेताजी की जयंतीे मनाई गई।बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें