बलिया। औड़िहार-डोभी खंड के पैच डबलिंग कार्य के अंतर्गत औड़िहार एवं डोभी स्टेशनों पर प्री-नान इंटरलॉकिंग और नान इंटरलॉकिंग कार्य होना है। इसके चलते कई ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण, शार्ट टर्मिनेशन और शिड्यूल बदला गया है। अशोक कुमार जनसम्पर्क अधिकारी वाराणसी ने बताया कि 27 सितम्बर से तीन अक्टूबर तक छपरा-औड़िहार-छपरा (05135-05136) अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन निरस्त रहेगा। 26 सितंबर को औड़िहार-छपरा (05136) अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन निरस्त रहेगा। 30 सितंबर से पांच अक्टूबर बलिया-वाराणसी सिटी-बलिया (905169-05170) अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन निरस्त रहेगा। छह अक्टूबर को वाराणसी सिटी-बलिया (905170) अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन निरस्त रहेगा। सात अक्टूबर को बलिया-वाराणसी सिटी (05169 अनारक्षित) विशेष गाड़ी का संचलन निरस्त रहेगा। तीन अक्टूबर को छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा (05111-05112) इंटर सिटी विशेष एक्सप्रेस का संचलन निरस्त रहेगा। 22 और 29 सितम्बर को छपरा से प्रस्थान करने वाली छपरा-सूरत (09066) विशेष एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलाई जाएगी। 23 और 30 सितम्बर को बलिया से प्रस्थान करने वाली बलिया-आनन्द विहार टर्मिनस (904055) विशेष एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-वाराणसी-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलाई जाएगी।