फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; चार लोग लहूलुहान

Thu, 06 Feb 2025 01:01 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया जिले में दो पक्षों के विवाद में कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के बीच बुधवार को जमीन के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। 
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में बुधवार की देर शाम जमीनी विवाद में दो पट्टीदारों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर दूसरे पक्ष के एक महिला समेत चार लोगों को लहूलुहान कर दिया। इसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


यह है मामला
खरीद निवासी मोतीचंद्र यादव का घर भवानी मंदिर के पास है। विपक्षी पट्टीदार रामजीत यादव का घर 100 मीटर की दूरी पर है। दोनों पक्षों में 25 वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। एक माह पूर्व भी दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी। इसमें दोनों पक्षों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया था। 

बुधवार को देर शाम मोतीचंद्र का परिवार घर पर था। उसी दौरान रामजीत के परिवार के सदस्य लाठी-डंडा, कुदाल, फावड़ा और कुल्हाड़ी लेकर मोतीचंद्र के दरवाजे पर पहुंच गए और गाली गलौज शुरू कर दी। जब तक मोतीचंद्र के परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते तब तक रामजीत के पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। पुरुष और महिला सदस्यों को मारना पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


मारपीट की घटना में मोतीचंद्र (60) के अलावा चचेरा भाई अनिल (42) पुत्र कोमल, भतीजा पंकज (24) पुत्र अक्षय कुमार यादव और गीता (55) पत्नी अक्षय यादव को धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद विपक्षी वहां से भाग निकले। 

उधर, घायल व्यक्तियों को ग्रामीणों ने सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसमें पंकज और अनिल को स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। उधर घटना की सूचना पर एसएचओ सिकंदरपुर विकास चंद्र पांडेय सदल मौके पर पहुंच गए। वहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

इस संबंध में एसएचओ सिकंदरपुर विकास चंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व में हुई मारपीट में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। दूसरे पक्ष के पूर्व नियोजित होकर घटना कारित करने के बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें