फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख की बरामदगी में कई नए पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगरा पुलिस की ओर से शनिवार की देर शाम एक लग्जरी कार में करीब 20 लाख रुपए नगद बरामद किए गए थे। बरामद किए गए रुपये आशुतोष कुमार नाम के व्यक्ति के बताए गए थे। इस मामले में कई नए पहलू सामने आए हैं। आयकर टीम ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस व्यक्ति के पैसे बताए गए हैं उसकी दो-दो वोटर आईडी भी सामने आई है।
विज्ञापन

आशुतोष कुमार को साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया तो उन्होंने बताया कि रुपये जमीन की खरीद के लिए लेकर जा रहे थे। इस प्रकरण की जांच कर रहे हैं आयकर नोडल अधिकारी अनिरुद्ध श्रीवास्तव ने पाया कि आशुतोष द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्य उनके द्वारा बताए गए कार्यों से मेल नहीं खाते। इस संबंध में आशुतोष द्वारा खुलवाए गए बैंक खातों की जांच की साथ ही संबंधित बैंक कर्मियों के साथ भी प्रकरण में बातचीत की। आशुतोष ने बताया कि वह लखनऊ का निवासी हैं। उसका वोटर कार्ड बलिया का बना हुआ है। साथ ही उसने एक अन्य वोटर कार्ड लखनऊ में भी बनवा रखा है। आशुतोष द्वारा प्रस्तुत किए गए पहचान पत्रों में जन्मतिथि भी अलग-अलग लिखी हुई है। वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह ने आयकर नोडल अधिकारियों के साथ बैठकर इस प्रकरण की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें