फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन समेत कई परीक्षाएं भी स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सरकार हर कदम उठा रही है। शासन के निर्देश पर कई परीक्षाओं के साथ ही यूपी बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन भी दो अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि जिले के चार केंद्रों पर 16 मार्च से बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ था जिसे शासन के निर्देश पर स्थगित किया गया है। बताया कि उपप्रधान परीक्षक व परीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वह संबंधित मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक से संपर्क बनाए रखेंगे ताकि नए निर्देश की जानकारी हो सके। जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह भी बताया कि माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से संचालित 19 मार्च से तीन अप्रैल तक की परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि इन परीक्षाओं से लिए प्राप्त प्रश्नपत्रों के शील्ड पैकेट को राजकीय इंटर कॉलेज के भंडार गृह में वापस कर दें। इसके अलावा डीएलएड 2019 प्रथम सेमेस्टर, डीएलएड 2017, 2018, बीटीसी 2013, 2014, 2015 अनुतीर्ण व अवशेष की 23 मार्च को होने वाली परीक्षाएं स्थगित की गई है। इसके साथ ही डीएलएड 218 तृतीय सेमेस्टर आदि 26 मार्च को होने वाली परीक्षा को अग्रिम आदेश तक स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें