वीर लोरिक स्पोर्ट् स्टेडियम में साइकिल रेस के विजेताओं शील्ड देकर सम्मानित करती नायब तहसीलदार ज
- फोटो : BALLIA
बलिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बालक वर्ग में अनुभव यादव एवं बालिका वर्ग में मनीषा यादव विजेता रही।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही एवं पुरस्कार वितरण एसडीएम सदर राजेश यादव ने किया। बालक वर्ग में 58 तथा बालिका वर्ग में 47 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। बालिकाओं की साइकिल रेस 5 किलोमीटर की आयोजित की गई। जिसमें मनीषा यादव प्रथम, अन्नू वर्मा द्वितीय, रीना तृतीय, कृति यादव चतुर्थ, खुशी सिंह पांचवे व खुशबू यादव छठें स्थान पर रहीं। वहीं, बालकों के लिए 10 किलोमीटर की साइकिल रेस का आयोजन किया गया। इसमें अनुभव यादव प्रथम, अनिल यादव द्वितीय ,शेखर गुप्ता तृतीय, गणेश चौरसिया चतुर्थ, अमित कुमार पांचवें और बृजेश कुमार छठे स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका उप क्रीड़ा अधिकारी अजय प्रताप साहू, विनोद कुमार सिंह, नीरज राय, अबू सईद, मोहम्मद इरफान, राजेश सिंह, अनूप कुमार, अविनाश पांडे, धर्मेंद्र पांडे व मोहम्मद वसीम आदि ने निभाई। जिलाधिकारी व एसडीएम का स्वागत बैज अलंकरण कर क्रीडाधिकारी डॉ अतुल सिन्हा ने किया। संचालन नीरज राय ने किया ।