फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बाइड से पकाए गए आम और केले बरामद

Wed, 26 Jul 2017 11:01 PM IST
ballia
विज्ञापन
फल मंडी में कार्बाइड से पकाए गए फल को नष्ट करते मंडी के कर्मचारी। - फोटो : ballia
विज्ञापन
फलों को कार्बाइड से पकाकर मंडी से निकालने की जानकारी होने के बाद एडीएम के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंडी में छापेमारी की। इस दौरान आम तथा केला पकाने के लिए रखा गया भारी मात्रा में कार्बाइड तथा उससे पकाए गए केले और आम बरामद किए गए। साथ ही पकाए गए आम को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने तीखमपुर स्थित कृषि मंडी में औचक छापेमारी की। इस दौरान मंडी के फल बिक्रेताओं में अफरा-तफरी फैल गई। टीम के सदस्यों ने विभिन्न दूकानों से केले और आम के सैंपल भी लिए। इस दौरान 132 किलो कार्बाइड भी बरामद किया। छापेमारी से मंडी में हड़कंप मच गया। कई दूकानदार तो अपने फलों को दूकान में बंद कर निकल गए।

जबकि कई अन्‍य वाहनों से लेकर भ्‍ाागे। छापेमारी की खबर लगते ही अन्य लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह, नगर खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, मनोज श्रीवास्तव, संतोष कुमार, चंद्रप्रकाश, विपिन गिरि, अशोक कुमार गुप्त के साथ ही काफी संख्या में लाेगों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें