फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमी ही आदमी के काम आएगा...

Thu, 24 Dec 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
‘अब कोई पैगंबर न कोई पैगाम आएगा, आदमी ही आदमी के काम आएगा। आदमी हो भला आदमी का करते चलो, दोनों जहां में अच्छा इनाम आएगा’ बारावफात के अवसर पर गुरुवार फिजा में जब यह नारा गूंज रहा था तो मानो चारों तरफ इत्तिहाद की छटा बिखर रही थी। आज ही के दिन हजरत मुहम्मद साहेब का जन्म हुआ। मिलादुन नबी के मौके पर गुरुवार को जुलूसे मुहम्मदी निकाला गया। इसमें कई मदरसों की तरफ से जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन



जुलूस में अमन व शांति का पैगाम दिया जाता रहा। जुलूसे मुहम्मदी मदरसा इस्लामिया अरबिया फैजुल ओलूम उमरगंज की कयादत मौलान फुरकान मिस्बाही कर रहे थे। रतसर संवाददाता के अनुसार गुरुवार को ईद-मिलादुन-नबी का जुलूस कस्बा से निकाला गया।


कस्बा के दक्षिण मुहल्ला, पश्चिम मुहल्ला और जमाली टोला से निकला जुलूस जामा मस्जिद पहुंचा और यहां से सम्मिलित होकर जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जुमा मस्जिद पर आकर खत्म हुआ। इस मौके पर मुख्य रूप से असगर अली, हदीस अहमद, शाबिर रजा, दानिश, मुहम्मद आलम, अलाउद्दीन, जावेद नुरी आदि रहे।
विज्ञापन



गड़वार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के इंटर कालेज हरिपुर के प्रांगण में ईद-मिलादु-नबी का कार्यक्रम गुरुवार को किया गया। इस दौरान इस्लामिक विद्वानों ने हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, आदर्शों और स्मरणों पर विस्तार से प्रकाश डाला।


इस मौके पर शिक्षक साहबुद्दीन अंसारी ने कहा कि यह दिन हमें अपने लौकिक एवं पारलौकिक जीवन को पारदर्शी बनाने का प्रेरणास्रोत है। आज ही के दिन पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश और वफात हुई थी। जनाब मुमताज साहब ने कहा कि पैगंबर के भाईचारे के संदेश को हमें अमल करनी चाहिए।


इस मौके पर विनय कुमार, हाजी इस्लाम, राजेश कुमार, हाजी मुर्तजा, निर्भय उपाध्याय, पप्पू यादव, दुखंती राम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य कन्हैया हरिपुरी ने किया। संचालन सरदार अतिकुर्र रहमन ने किया।


बांसडीहरोड संवाददाता के अनुसार ईद-मिलादु-नबी पर मोहम्मद अमीनुद्दीन साहब की रहनुमाई में जुलूस निकाला गया। इसमें काफी संख्या में समुदाय के लोगों ने भाग लिया। जुलूस सलेमपुर से निकालकर नवानगर, गजियापुर, बजहां, शंकरपुर से जाकर मझौली में जाकर समापन हुआ।


इस मौके पर ग्राम प्रधान कैमुद्दीन अंसारी, बदरे आलम, मोहमुद्दीन साहब, साबिर अली, बिसमिल्लाह, मुस्तफा, राहत अली आदि लोग मौजूद रहे। रेवती संवाददाता के अनुसा नगर में गुरुवार को वरा-वफात का जुलूस निर्धारित मार्गों से निकाला गया। जुलूस बड़ी मस्जिद से कलाम खां के नेतृत्व में चला तथा बड़ी बाजार थाना,  बस  स्टैंड, मठिया होते हुए पुन: बड़ी मस्जिद तक पहुंच गया।


जुलूस में  हाफिज अलाउद्दीन, नगर पंचायत प्रतिनिधि कनक पांडेय, अभिज्ञान तिवारी के  अलावा नूर  आलम, अनवर, गयासुद्दीन, हुसैन, मेहदी, हसन, शफदर अंसारी, अमीउल्लाह अंसारी  सहित अन्य मुस्लिम-हिंदू भी भारी तादाद में जुलूस में  शिरकत किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें