फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मंत्री संजय निषाद का जीभ काटने पर 5.51 लाख का इनाम, बलिया के इस शख्स ने किया एलान

Mon, 01 Dec 2025 09:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया में मंत्री डॉ. संजय निषाद द्वारा दिए गए एक बयान को लेकर जनपद वासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। इसी क्रम में एक शख्स ने मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि बलिया के लोगों को दलाल कहने वाले मंत्री का जीभ काटने वाले को 5.51 लाख का इनाम देंगे। 
विज्ञापन
करणी सेना के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के बांसडीह कस्बा में विगत दिनों आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद के एक बयान के बाद जनपदवासी आक्रोशित हो गए है। मंत्री के बयान के विरोध में जिले भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के मंत्री के बयान पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बलिया के लोगों को दलाल कहने वाले कैबिनेट मंत्री को घेरते हुए उनका जीभ काट लेने की बात कही। साथ ही मंत्री का जीभ काटने वाले को पांच लाख 51 हजार का इनाम देने का एलान भी कर दिया।

उन्होंने कहा कि बलिया बागियों की धरती है, देश आजाद होने से पांच वर्ष पहले बलिया के सेनानियों ने बलिया को आजाद करा लिया था। लेकिन खुद ही दलाल मंत्री जनपदवासियों को दलाल कह कर सुरक्षित चले गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें