फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के जद में आने से मामा-भंाजे की मौत

Tue, 20 Jun 2017 11:05 PM IST
ballia
विज्ञापन
बाइक हादसा - फोटो : SELF
विज्ञापन
बेल्थरारोड में सोनौली मार्ग पर मंगलवार को अपराह्न उभांव ग्राम के सामने तेज गति की अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइकसवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अस्पताल ले जाने के दौरान उसके एक भांजे ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरेा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वही घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक को पकड़ लिया गया।


देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुरा निवासी अरशद (32) अपने भांजे शब्बीर (13) और अयान (19) के साथ बाइक से सिकंदरपुर जा रहे थे। ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइक सवारों में किसी ने हेलमेट नहीं पहना नहीं था। तीनों जैसे ही वे उभांव ग्राम के पास पहुंचे कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन


ट्रक ने बाइक के परखच्चे उड़ा दिए और करीब दो सौ मीटर तक पहिए में घिसटती बाइक को ले जाने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। ट्रक के पहिए से बाइक सवार चालक अरशद की मौत हो गई। जबकि दोनों भांजे गंभीर रूप से जख्मी हो गए, उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल अयान ने गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।  


स्कार्पियो की टक्कर से वृद्ध की मौत
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के ताखा पुलिस चौकी के समीप मंगलवार की सुबह स्कार्पियो की जद में आने से साइकल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं चालक स्कार्पियो लेकर भागने में सफल हो गया। गड़वार थाना क्षेत्र के इंद्रपुर निवासी चंद्रिका राम (70) गांव के समीप एक ईट भट्ठे पर मुनीम का कार्य करता था।

प्रतिदिन की तरह वह मंगलवार की सुबह  साइकल से ईट भट्ठे पर जा रहा था। जैसे ही वह ताखा पुलिस चौकी के समीप पहुंचा कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें