फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे जिले में मॉल, होटल और रेस्त्रां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। करीब पौने दो माह के कोरोना कर्फ्यू के बाद सोमवार से जिले के मॉल-होटल और रेस्त्रां गुलजार होंगे। कोरोना प्रोटोकॉल एवं शासन के गाइडलाइन के अनुसार 50 फीसदी क्षमता के साथ मॉल-रेस्त्रां में बिना मॉस्क और तापमान मापे अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके मद्देनजर रविवार को नगर के होटल कारोबारियों ने होटल, माल और रेस्त्रां में साफ-सफाई तथा सैनिटाइजेशन का कार्य कराया।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर फैलने के बाद करीब पौने दो माह से मॉल, होटल और रेस्त्रां आदि बंद कर दिए गए थे। मॉल के अलावा होटलों और रेस्टोरेंटों में बैठकर नाश्ता और खाना खाने पर रोक थी। कुछ रेस्टोरेंटों से होम डिलीवरी की सिर्फ छूट दी गई थी। बीते 15 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 जून से 50 फीसदी क्षमता के साथ मॉल-होटल-रेस्त्रां को छूट देने के आदेश दिया था। इसके बाद जनपद में इस क्षेत्र के कारोबारियों ने रविवार से तैयारी शुरू कर दी है।
होटल आरती इन के प्रबंधक आशीष सिंह ने बताया कि शनिवार को साफ-सफाई और फर्नीचर आदि की सफाई की गई। पुराने खराब सामानों को फेंक दिया गया। रविवार को विशेष सफाई के साथ सैनेटाइजेशन किया गया। कुर्सियों और मेज को दूरी के साथ लगवाया गया। ताकि खाने या नाश्ता करने वाले ग्राहकों को कुछ अंतराल पर बैठाया जा सके। बताया कि प्रवेश गेट पर सैनेटाइजर और मॉस्क के बाद ही सभी को प्रवेश दिया जाएगा। गाइडलाइन का पालन करते हुए ही होटल संचालित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें