फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निकासी व स्मार्ट सिटी बनाना मेरी प्राथमिकता : संत कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका बलिया अध्यक्ष पद पर 28 वर्ष बाद भाजपा को जीत दिलाने वाले संत कुमार उर्फ मिठाई लाल अपने कार्यकाल को लेकर जहां काफी उत्साहित हैं। वहीं, उनके सामने शहर की कई समस्याएं भी मुंह बाएं खड़ी हैं। हालांकि उन्होंने सभी समस्याओं के निस्तारण को लेकर प्री प्लानिंग कर रखी है।
विज्ञापन

नगर पालिका बलिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने बातचीत के दौरान कहा कि 28 वर्षों बाद कमल खिला है। ट्रिपल इंजन की रफ्तार से विकास होगा। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताईं।
शहर में जल निकासी सबसे बड़ी समस्या है। बरसात पूर्व नाले की साफ-सफाई व निर्माण करवाया जाएगा। कोशिश होगी कि इस बार कोई मोहल्ला जलभराव की समस्या से नहीं जूझे। प्रचार के दौरान श्रीराम बिहार, कल्पना कालोनी, आवास विकास सहित अन्य वार्डों के लोगों ने बताया कि कैसे उनके घरों में कई माह तक बारिश का गंदा पानी भर जाता है। स्वागत और अभिनंदन नहीं विकास कार्यों पर मेरा ध्यान होगा।
विज्ञापन

शहर की सफाई में लगे आर्यन ग्रुप को हटाकर इंदौर और सूरत शहर की सफाई व्यवस्था देखने वाली कंपनी के सुझाव पर शहर की साफ-सफाई होगी। नगर को स्मार्ट सिटी, नगर में स्मार्ट वार्ड व वाकिंग स्ट्रीट बनाएंगे। परिवहन राज्यमंत्री ने सीवरेज के लिए शासन से धन लाया है, उसे जल्द चालू किया जाएगा। इस बार जिस कंपनी के पास संसाधन रहेंगे, उसी को ठेका दिया जाएगा। जाम की समस्या के निजात के लिए पूर्व एसपी प्रभाकर चौधरी का मैप लागू होगा।
सब्जी, ठेला, मसाला दुकानदारों को एक स्थान पर स्थापित कर उन्हें सुविधाएं दी जाएंगी। शहर के अंदर स्थिति राष्ट्रीय बैंक, इंटरनेशल कंपनियों से सीएसआर टैक्स के लिए नोटिस भेजा जाएगा। वह मुंबई-दिल्ली की तरह बलिया को भी टैक्स दे। शहर के सिनेमा रोड सहित प्रमुख सड़कें चौड़ी करने के साथ रबड़ प्लांट व सीमेंटे युक्त होंगी। छोटे नालियों को बड़ा कर आरसीसी निर्माण होगा। संत कुमार ने नगरवासियों से एक वर्ष काम करने का मौका मांगा। नगरपालिका को आर्थिक रूप से मजबूत कर कर्मचारियों के बकाया वेतन का समय से भुगतान करने की बात कही। ददरी मेले की बात करते हुए कहा कि 25 एकड़ जमीन प्रस्तावित करने की बात चल रही है। मेले में अब व्यापारियों का शोषण नहीं होगा। उन्हें सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। धोबी मोहल्ला के पास मिनी धोबी घाट बनाया जाएगा। कहा कि जल्द ही नगरपालिका का अपना भवन होगा। मिठाई लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद शपथ कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें