फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा । नगर पालिका रसड़ा के मतगणना के बाद शनिवार की सायं चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक अज्ञात सहित 10 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। चुनाव परिणाम के बाद विजई प्रत्याशी के जुलूस भ्रमण के दौरान आतिशबाजी व नारेबाजी के दौरान मारपीट हो गई। नगर के मुहल्ला उत्तर पट्टी निवासी पूर्व सभासद वकील अहमद अंसारी द्वारा दी गई तहरीर पर मारपीट व गाली गलौज के आरोपित अरशद राईन, नौशाद राईन, मुख्तार अहमद, मु. जाहिद, मु. नईम, नसीम, पप्पू खान, कमाल अहमद, सोनू सहित एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें