जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार, शुभम दुबे को मासूमपुर चौकी खेजुरी से सीयर चौकी उभांव भेजा गया है। सूरज कुमार को सुल्तानपुर चौकी बांसडीह से जापलिनगंज चौकी कोतवाली और अजय कुमार को जापलिनगंज से सुल्तानपुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह कृष्णानंद विश्वकर्मा को बसंतपुर सुखपुरा से जयप्रकाशनगर बैरिया स्थानांतरित किया गया है। सुनील सिंह को बेरुआरबारी चौकी से थाना रसड़ा भेजा गया है। ऋषिकेश गुप्ता को जयप्रकाशनगर से संवरा चौकी रसड़ा और सुधीर चौहान को रामगढ़ हल्दी से गोपालनगर रेवती की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, मयंक कुमार को संवरा चौकी से थाना सिकंदरपुर भेजा गया है। नीरज यादव को सीयर चौकी से मासूमपुर चौकी और रंजीत कुमार को बसुधरपाह हल्दी से बेरुआरबारी चौकी स्थानांतरित किया गया है।
एसपी के आदेश के बाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और चौकियों में नई तैनाती प्रभावी होगी। सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को बिना देरी किए नई जिम्मेदारी संभालने को कहा गया है। आगामी चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।