फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारों के साथ निकला महावीरी झंडा जुलूस

विज्ञापन
हनुमानगंज में निकाले गए महावीरी झंडा जुलूस में सजाई गई झांकी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
हनुमानगंज कस्बे का ऐतिहासिक महावीर झंडा जुलूस युवा बाल क्लब ब्राह्मण के नेतृत्व में बृहस्पतिवार की देर शाम निकाला गया। जुलूस संकट मोचन मंदिर से मां ब्राह्मणी देवी मंदिर पहुंचा। यहां विधिवत पूजन अर्चन के बाद दक्षिण पोखरा स्थित शिव मंदिर तथा संकट मोचन हनुमान मंदिर होकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

हनुमानगंज में महावीरी झंडा जुलूस निकाला जाता है जो हनुमानगंज ब्लॉक से होते हुए जीराबस्ती तक बलिया-सिकंदरपुर मार्ग होते हुए भ्रमण करता है। जुलूस में विभिन्न प्रकार की झांकियां देखने को मिलीं। इसमें श्रीराम-लक्ष्मण, माता सीता, भगवान शंकर, भालू, भूत, भारत माता, नेताजी सुभाष चंद्र बोस झांकी ट्रैक्टर ट्राली पर निकाली गई। जुलूस में आसपास के भी गांवों के हजारों लोग शामिल थे। बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर करीब चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस चौकी समेत पीएसी के जवान भीड़ को हटाने तथा रास्ता सुचारु रूप से चालू करने के लिए घंटों मशक्कत करते रहे। परव्यापार मंडल अध्यक्ष अमीर चंद गुप्ता, कमेटी के अध्यक्ष नंदू गुप्ता, शिव कुमार पासवान, तारकेश्वर गुप्ता, डॉ. विजय कुमार गुप्ता, शशि प्रकाश मौर्य, डॉ. स्वामीनाथ साहनी. रामाशंकर चौहान प्रमुख रूप से रहे। पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें