फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाचने के विवाद में हुई थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महावीरी झंडा जुलूस में करतब देखते समय बृहस्पतिवार की रात नाचने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे एसपी राजकरन नैय्यर ने घटना की जानकारी ली। सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी, कोतवाल प्रवीण सिंह भी मौके पर पहुंचे। वहीं इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवा निवासी लखन (15) पुत्र दशरथ नगर के चौक गुदरी बाजार के पास एक महावीरी झंडा जुलूस में करतब देख रहा था। इस बीच किसी बात को लेकर किसी युवक ने उसे चाकू मार दिया। गुरुवार रात एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ जुलूस देखने आया था। आपस में मारपीट कर ली। इसमें एक युवक को चाकू लग गया और उसकी मौत हो गई। पिता दशरथ पासवान ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार पिता मजदूरी करते हैं। लखन 9वीं में पढ़ता था। लखन तीन भाई में एक था। उनकी एक बहन है। शहर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि डीजे पर नाचने के दौरान युवकों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में चाकू मारकर लखन की हत्या कर दी गई। पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द मामले की खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें