फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा

Fri, 28 Jul 2017 10:53 PM IST
ballia
विज्ञापन
जुलूस में निकाली गई सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की झांकी। - फोटो : ballia
विज्ञापन
पारंपरिक महावीरी झंडा जुलूस जोशोखरोश के बीच कई आकर्षक झांकियों के साथ निकाला गया।  हर साल की तरह इस वर्ष भी नाग पंचमी के दिन  रेवती उत्तर टोला स्थित महावीर अखाड़े से शुक्रवार को महावीरी झंडा जुलूस जनार्दन चौधरी के नेतृत्व में साढ़े तीन बजे के करीब निकाला गया।
विज्ञापन


जुलूस में विशेष तैयारी के साथ चारों अखाड़े- महावीर अखाड़ा, खुदाद्दीन अखाड़ा, बीएस स्टैंड अखाड़ा एवं टोलापर का अखाड़ा अपने अखाड़ेदारों के साथ क्रमवार जुलूस में चल रहे थे। जुलूस में हाथी, घोड़े , ऊंट , ढोल तासे, नगाड़े , गाजेबाजे के बीच जय श्री राम, जय बजरंग बली की गूंज के साथ भारत माता की जय के नारे लग रहे थे। जगह-जगह युवाओं द्वारा हैरतअंगेज प्रदर्शन किए गए। इनमें लाठी, बाना, बंगैठी ,तलवार ,मुगदर एवं गदा सहित विभिन्न अस्त्रों से खिलाड़ियों द्वारा अपना खेल प्रदर्शित किया गया।

जुलूस उत्तर टोला से शुरू होकर दुर्गा स्थान,रेवती डाकखाना, रामलीला मैदान, महादेव स्थान, मौनी बाबा हनुमान मन्दिर , पानी टंकी व रेवती बस स्टैंड ,बाजार होते हुए पुन: अपने निर्धारित स्थान पर   पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें