गड़वार कस्बा में शौर्य दिवस पर आयोजित महावीरी झंडा जुलूस में शामिल लोग।
- फोटो : संवाद
जयकारों के साथ निकाला गया महावीरी झंडा जुलूस
गडवार/चिलकहर। शौर्य दिवस महावीर झंडा पूजन की शोभा यात्रा मंगलवार की देर शाम गड़वार कस्बे में बाजे-गाजे एवं हाथी-घोड़ों,ऊंट व डीजे के साथ निकाली गई। महावीरी झंडा जुलूस रामलीला मैदान स्थित महावीर जी के पूजन अर्चन के बाद निकाला गया। जुलूस गड़वार मुख्य बाजार होते हुए त्रिकालपुर चौराहा, बभनौली होते हुए हनुमानगढ़ी मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में भगवान श्रीराम, मां सीता व हनुमानजी की प्रतिमाओं की झांकी आकर्षक का केंद्र रही। शोभायात्रा में लोगों का उत्साह देखने को मिला रहा था। जुलूस में डीजे के भक्ति गीतों पर युवा जमकर थिरकते रहे। जुलूस में जय श्रीराम, जय हनुमानजी के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जुलूस के दौरान युवकों के बनईठी, लाठी पर हैरतअंगेज करतब देखकर लोग मंत्र मुग्ध हो गए। सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात रही। इस मौके पर भाजपा नेता मन्नू सिंह, ऋषि वर्मा, राकेश सिंह, करन सिंह, मुन्ना सिंह, राजू बाबा, अभिषेक हरिपुरी आदि रहे।