फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सरयू की कटान में समाया महाराज बाबा का सिद्ध स्थान

विज्ञापन
बांसडीह क्षेत्र के महाराजपुर गांव के नाहर छपरा बस्ती के पास सरयू नदी के कटान में गिरा पेड़।जागर
विज्ञापन
बांसडीह। सरयू नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है, लेकिन महाराजपुर गांव के नाहर छपरा बस्ती के पास कटान की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार की शाम तेज कटान के चलते महाराज बाबा का सिद्ध स्थान और वहां मौजूद विशाल पीपल का पेड़ नदी में समा गया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने यह नजारा देखा तो पूरे इलाके में दहशत फैल गई। कटान अब गांव की आबादी से महज 20 मीटर दूर रह गया है। इससे बस्ती के करीब 150 परिवारों के सामने घरों को बचाने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

महाराज बाबा के सिद्ध स्थान को बचाने के लिए बाढ़ खंड की ओर से जियो तिरपाल, मिट्टी और बालू भरी बोरियों के सहारे कटान रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन नदी की तेज धारा के आगे बचाव के इंतजाम नाकाफी साबित हुए। देखते ही देखते बाबा का स्थान और विशाल पीपल का पेड़ नदी में विलीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें