फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराज बाबा के मठिया को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र बनाया जाएगा: मस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। चकगिरधर (तिवारी के मिल्की) स्थित महाराज बाबा की मठिया को अध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए भारत सरकार के पर्यटन विभाग ने पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, भागड़ नाला का सुंदरीकरण करके इसके पानी को आचमन योग्य बनाने के लिए जरूरी उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन

यह बातें सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के हैं, जो सोमवार की देर शाम महाराज बाबा की मठिया परिसर में निर्मित सत्संग भवन के लोकार्पण पर बोल रहे थे। सांसद ने कहा कि जनपद के सभी धार्मिक स्थलों पर सत्संग भवन का निर्माण कराया जाएगा। सांसद ने बैरिया के चिरैयामोड़ से चकगिरधर-बिंद के टोला के रास्ते सुरेमनपुर तक दो लेन की बाईपास सड़क और महाराज बाबा मठिया के पीछे भागड़ नाला पर नया पुल बनवाने की घोषणा की। कहा कि इलाहाबाद-पटना जलमार्ग के बीच बलिया जनपद में छह टर्मिनल पानी के जहाजों को रोकने के लिए बनने वाले टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नवंबर से काम लगेगा। बकुल्हा में रेलवे यार्ड बनाने के लिए जमीन का सर्वे हो चुका है। कार्यक्रम को भाजपा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, विजय बहादुर सिंह, अरविंद सिंह सेंगर, मदन सिंह, अश्वनी ओझा, शैलेश पासवान आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता रत्नेश सिंह और संचालन प्रेम शंकर मिश्र ने किया। अंजनी उपाध्याय ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें