फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की तलाश पूरी, सुखपुरा में बनेगा किसान कल्याण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। इस वर्ष आवंटित तीन में से एक किसान कल्याण केंद्र का निर्माण जमीन की तलाश में अटका हुआ है। बेरुआरबारी ब्लॉक के लिए आवंटित केंद्र का निर्माण जमीन के अभाव मेेें रुका था लेकिन अब जमीन मिल चुकी है। जल्द ही इस केंद्र का निर्माण शुरू होगा। प्रत्येक किसान केंद्र के लिए 80.14 लाख निर्धारित है।
विज्ञापन

किसानों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं देने और उन्हें नई तकनीकों से पूरी तरह से अपडेट करने को सरकार ने वर्ष 2019 में किसान कल्याण केंद्रों के निर्माण कराने का निर्णय लिया। इसके तहत प्रत्येक ब्लॉक में एक किसान कल्याण केंद्र बनने हैं। जिले में अलग-अलग वर्षों में अलग-अलग ब्लॉक में कुल नौ किसान कल्याण निर्माण के लिए शासन की ओर से धनराशि जारी की गई। इस वर्ष शासन ने जिले के रेवती, बेरुआरबारी और दुबहड़ ब्लॉक में किसान कल्याण केंद्र निर्माण के लिए प्रति केंद्र 80.14 लाख की धनराशि भी जारी की। इन केंद्रों के निर्माण की जिम्मेदारी यूपीपीसीएल को दी गई है। इसमें दुबहड़ ब्लॉक के सरयां और रेवती के मानसिंह छपरा गांव में केंद्र निर्माण शुरू है लेकिन बेरुआरबारी ब्लॉक के गांवों में जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। इस ब्लॉक के टंडवा में जमीन मिली भी लेकिन किन्हीं कारणों से रिजेक्ट हो गया। अब अधिकारियों ने सुखपुरा गांव में जमीन की तलाश पूरी कर ली है। जिला कृषि अधिकारी की माने तो जल्द ही जमीन की मिट्टी की जांच कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
इस वर्ष आवंटित बेरुआरबारी ब्लॉक के लिए किसान कल्याण केंद्र निर्माण के लिए जमीन की तलाश पूरी हो चुकी है। यह केंद्र अब सुखपुरा गांव में बनेगा। जल्द ही जमीन की मिट्टी की जांच कराई जाएगी। - धर्मेंद्र कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें