बलिया। सामाजिक सरोकार के अग्रदूत, अग्रकुल प्रवर्तक, युगपुरुष महाराज अग्रसेन की 5146वीं जयंती शहर के अग्रवाल धर्मशाला में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई। इसके पूर्व सुबह अग्रवाल समाज की ओर से शहर के गुरुद्वारा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा गुरुद्वारा, कासिम बाजार, टाउन हॉल, स्टेशन, चौक से होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पर सम्पन्न हुई। यहां अग्रसेन महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना व आरती की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा में सजे रथ पर एक बालक अग्रसेन महाराज के रूप में सबका ध्यान आकृष्ट कर रहा था। दो अक्टूबर को अग्रवाल धर्मशाला पर पूरे दिन का सांस्कृतिक कार्यक्रम होने है। इसमें बैलून हॉकी, पिकअप हैंकी, थ्री लेग कम्पिटीशन, रामनाम लेखन, खाना खजाना, फैंसी ड्रेस कंपीटिशन, अग्रसेन वंदना, 80 वर्ष से ऊपर के बुजर्गों का सम्मान होना है। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल भी रहेंगी। अग्रवाल धर्मशाला के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, राधेरमण अग्रवाल, निधेश अग्रवाल, अनुज सरावगी, निलेश् महेश्वरी, सृजन गर्ग, ऋषभ अग्रवाल, राकेश अग्रवाल पतंजलि, पार्मेश्वरं श्री, प्रवीण अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, वणिका अग्रवाल, निधि अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, कृतिका गर्ग, तुलसीराम, विशाल, डॉ. सन्तोष तिवारी, सरदार श्रवण सिंह, सागर सिंह राहुल, मारुति नन्दन, आशीष गुप्ता, बबलू, आनंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।