फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख की अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। स्थानीय पुलिस, एसओजी और आबकारी पुलिस ने गढि़या क्रासिंग के पास एक डीसीएम से 20 लाख रुपए की 5045 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शराब को चंडीगढ़ से तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सुभाषचन्द यादव, एसओजी प्रभारी अजय कुमार यादव और आबकारी निरीक्षक दिनेश कुमार पासवान की टीम में सोमवार को गढिया क्रासिंग पहुंच कर बैरिकेडिंग की। रेलवे क्रासिंग के पास से एक व्यक्ति को घेर कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में अपना नाम जाकिर हुसैन पुत्र अहमद अली निवासी ग्राम धराड़ थाना बिलपाक जिला रतलाम मध्य प्रदेश बताया। डीसीएम से कुल 584 पेटी, प्रत्येक पेटी 48 शीशी (180 मिली) पाई गई। इस पर अलग अलग कंपनी के रैपर लगे थे। कुल 5045.76 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें