फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पांच केंद्रों पर आज से मदरसा बोर्ड की परीक्षा, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में पांच केंद्र बने हैं। परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसमें सेकेंडरी यानी हाईस्कूल से लेकर फाजिल एमए तक की परीक्षाएं होगी। परीक्षा में करीब 1925 विद्यार्थी शामिल होंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट निगरानी के लिए तैनात रहेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन

पांच केंद्रों पर होने वाली मदरसा बोर्ड की मुंशी, मौलवी,आलिम, फाजिल और कामिल की परीक्षा बुधवार से शुरु होकर 24 मई तक चलेगी। परीक्षा दो शिफ्ट में है।पहली शिफ्ट सुबह आठ बजे से 11बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक है। परीक्षा में कुल 1925 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। शासन के परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी। स्टेटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त हो गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रहेगी।
मदरसा बोर्ड परीक्षा के लिए अमर शहीद इंटर कॉलेज, रसड़ा, श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज, बलिया, रतसर इंटर कॉलेज, रतसर, गांधी इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर और श्याम सुंदरी गर्ल्स इंटर कॉलेज बेल्थरारोड केंद्र बनाए गए है।
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसमें सेकेंडरी यानी हाईस्कूल से लेकर फाजिल एमए तक की परीक्षाएं होगी। मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं में यूपी बोर्ड की तर्ज पर कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। - राजीव कुमार यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें