फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 11.79 करोड़ से संवरेगा सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वाराणसी मंडल के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन को भी चयनित किया गया है। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित कर यात्रियों को अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अमृत भारत योजना के तहत चयनित वाराणसी मंडल के सभी 15 स्टेशनों को शहर की कला एवं संस्कृति को समाहित करते हुए स्टेशन के स्वरूप को विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही पार्किंग, एप्रोच, प्रकाश व्यवस्था तथा साइनेज में भी सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अमृत भारत योजना के अन्तर्गत 11.79 करोड़ की लागत से सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित कर अत्याधुनिक बनाया जाएगा। 1.10 करोड़ की लागत से सरकुलेटिंग एरिया, संपर्क मार्ग, पानी की निकासी के साथ पैदल आने जाने वाले यात्रियों के लिए पाथवे का निर्माण कराया जाएगा। 50 लाख से दो, तीन एवं चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग तथा शौचालय का निर्माण किया जाएगा।
15 लाख की लागत से पोर्च का निर्माण होगा। 65 लाख की लागत से मुख्य स्टेशन भवन के स्वरूप का सुंदरीकरण कर और अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा। 3.51 करोड़ की लागत से प्लेटफॉर्म पर शेड विस्तार, सरफेस में सुधार, प्लेटफार्मों पर लो कास्ट पीपी शेड का कार्य भी कराया जाएगा। 19 लाख की लागत से यात्री प्रतीक्षालय में सुधार कर आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

1.50 करोड़ की लागत से अन्य सौंदर्यीकरण के कराए जाएंगे। 1.12 करोड़ की लागत से 50 हजार गैलन क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण किया जाएगा। 81 लाख की लागत से ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल क्लॉक, ऑटो एनाउंसमेंट एवं अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउंटरों में सुधार किया जाएगा। 1.72 करोड़ की लागत से स्टेशन पर लिफ्ट, फसाड लाइटिंग, साइनेज, लाइटिंग एवं पंखे की व्यवस्था कराई जाएगी। दो लाख की लागत से स्टेशन परिसर के सुंदरीकरण के लिए पौधरोपण किया जाएगा। कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। पूर्ण गुणवत्ता के साथ लक्ष्यावधि मे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें