बलिया। अक्सा एजुकेशनल एण्ड सोशल वेलफेयर सोसायटी, रतसरकला, बलिया के तत्वावधान में रतसर इंटर कॉलेज रतसर के प्रांगण में बुधवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी शुरूआत रसतर कला की निवर्तमान प्रधान सुश्री स्मृति सिंह, संरक्षक मुक्तानन्द सिंह, सचिव दीप्ति सिंह, राम प्रताप सिंह प्रधानाचार्य रतसर इंटर कालेज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान लोकतंत्र को मजबूत और निष्पक्ष मतदान के लिए लोगों को जागरूक करते हुए शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई।
निवर्तमान प्रधान ने कहा कि हमारा भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और हमारे देश का संविधान है। जिस पर पूरा देश चलता है। जिसने हम सभी भारतीयों को कुछ अधिकार प्रदान किये है। चुनाव को अच्छे तरीके या निष्पक्ष रूप से संपन्न करने की जिम्मेदारी हमारी होती हैं। भारत में चुनाव को एक पर्व के रूप में मनाया जाता हैं। जिससे कि हम ईमानदार और देश हित में कार्य करने वाले प्रतिनिधि का चुनाव कर सकें। जिसके जरिये देश और राज्य को सुचारु रूप से चलाया जा सके।