फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त रसोई गैस देने की योजना की होगी शुरुआत

Mon, 11 Apr 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनपद में एक मई को आएंगे। मोदी ने यहां आने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में मंगलवार को प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल संगठन के पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे। जिसमें कार्यक्रम की पूरी रूप रेखा तैयार की जाएगी। इस बात की पुष्टि सलेमपुर लोस सीट के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने की है।
विज्ञापन


सांसद रवींद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के जिले में आने की सूचना पर खुफिया विभाग की टीम जनपद में आने के साथ ही जांच-पड़ताल कर जा चुकी है। कहा कि जनपद से ही प्रधानमंत्री बीपीएल परिवार को मुफ्त रसोईगैस देने की योजना का शुभारंभ करेंगे। यहां कुल 5000 निर्धन परिवारों को मुफ्त में गैस का कनेक्शन दिया जाएगा। इसके साथ ही पूरे देश में डेढ़ करोड़ बीपीएल खाताधारकों को इस साल मुफ्त में रसोई गैस का कनेक्शन देना है। जबकि आगामी तीन साल में देश के पांच करोड़ बीपीएल परिवारों को इससे लाभान्वित किया जाएगा। कुशवाहा ने बताया कि बीपीएल कार्डधारकों की पात्रता की जांच के लिए पहले से ही इंडियन आयल के कार्यकारी निदेशक एके वर्मा पूरी टीम के साथ जनपद में आ चुके हैं। उन्होंने गोपनीय तरीके  बीपीएल कार्डधारकों के चयन के बाद रसोई गैस उपलब्ध कराने में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया और फिर आने की बात कह चले गए। इनके आलावा भारत पेट्रोलियम, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के भी उच्चाधिकारी व कर्मचारी कुछ दिनों तक जनपद में कैंप कर यहां से जा चुके हैं।


उधर जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन तय माना जा रहा है। लेकिन अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय से कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। मंगलवार को इस संबंध में प्रदेश के संगठन मंत्री के नेतृत्व में एक बैठक पार्टी पदाधिकारियों की होगी। इसके बाद पीएम के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी तैयारी में जुट जाएंगे। उधर मोदी के आने की खबर से जिला प्रशासन भी अंदर ही अंदर अपनी तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें