फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में शर्मनाक घटना: प्रेमी ने किशोरी को छत से दिया धक्का, गंभीर रूप से घायल; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 08 Oct 2024 12:46 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पड़ोस के युवक ने किशोरी से किसी बात पर कहासुनी की फिर विवाद बढ़ा तो उसे छत से नीचे फेंक दिया। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित प्रेमी ने एक किशोरी को छत से धक्का दे दिया। इससे वह नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। घटना रविवार की देर शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने घायल युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लड़की के परिजन मेले में गए हुए थे। इसका फायदा उठाते हुए पड़ोस का युवक लड़की के घर में पहुंच गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद किशोरी को छत से गिरते हुए आसपास के लोगों ने देखा। बताया जा रहा है कि घटना में पीड़िता को गंभीर चोटें आईं हैं। 

घायलावस्था में परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया। रात में ही अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए। 
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई है। थानाध्यक्ष रत्नेश दूबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रपंच का सामने आया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें