फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा प्यार: प्रेमिका से हुई कहासुनी तो प्रेमी ने अश्लील वीडियो कर दी वायरल, मुकदमा दर्ज

Mon, 24 Apr 2023 06:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

किसी कारण से प्रेमिका ने बात करना बंद किया तो प्रेमी आक्रोशित हो उठा। बदले की भावना में आकर उसने प्रेमिका का अश्लील वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दिया। घटना यूपी के बलिया जिले की है। 
विज्ञापन
प्रेमी ने वायरल किया वीडियो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के बांसडीहरोड क्षेत्र निवासी एक युवती का बीते कई वर्षों से गड़वार थाना क्षेत्र के एक युवक से कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ माह पहले युवती ने किसी कारण प्रेमी से बात करना बंद कर दिया। इस बात से नाराज प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका का अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी होने पर युवती और उसके परिजनों में हड़कंप मच गया। युवती ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष राज कपूर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एक युवक के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
ये भी पढ़ें: सपा विधायक लकी यादव पर दो जेई और ठेकेदार को बंधक बनाने का आरोप, पुलिस से झड़प का वीडियो वायरल

विज्ञापन

कम्यूटर सीखने जा रही किशोरी का अपहरण

बैरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी के रहस्यमय ढंग से उस समय गायब हो गई जब वह अपने गांव से चिरैया मोड़ स्थित एक संस्थान में कंप्यूटर सीखने जा रही थी। काफी खोजबीन के बाद किशोरी का कुछ पता नहीं चला। उसके भाई ने बैरिया थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि उक्त किशोरी तीन दिन पूर्व घर से कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए चिरैया मोड़ जाने को निकली थी। वह घर वापस नहीं लौटी। संभावित स्थानों पर तलाशी के बाद जब किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। उसके भाई द्वारा थाने में मामला पंजीकृत कराया गया। किशोरी की बरामदगी के लिए टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें